एशियन गेम्स का समापन आज
(India)

17वें एशियन गेम्स का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो जाएगा। समारोह का थीम होगा ‘इंचियोन की हमारी मीठी यादें’ जिसमें 15 दिनों तक चले इन खेलों में खिलाड़ियों व शामिल देशों द्वारा हासिल की गईं खास-खास उपलब्धियों का जिक्र होगा। समापन समारोह को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसके पहले हिस्से में कोरियाई कलाकार अपनी संस्कृति की झलक दुनिया के समक्ष पेश करेंगे। दूसरे हिस्से में एक फीचर फिल्म के जरिए उन लम्हों को याद किया जाएगा, जिसने इन गेम्स को यादगार बना दिया। इसके बाद इन खेलों के सर्वश्रेष्ठ एथलीट को मोस्ट वैल्यूवल प्लेयर की ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जिस तरह उद्घाटन समारोह में पॉप स्टार पीएसवाई ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीता था उसी तरह कोरियाई पॉप स्टार ग्र्रुप सीएन ब्लू, बिग बैंग और सिस्टर्स समापन समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे। समारोह के आखिरी हिस्से में इन खेलों के अगले मेजबान इंडोनेशिया (2018) को पारंपरिक तौर पर झंडा सौंपा जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।