प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के करनाल और महाराष्ट्र के बीड में चुनावी शंखनाद कर रैलियों को संबोधित करते हुए सत्ताधारी कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी एक ही गोत्र के हैं, सिर्फ इनकी दुकानें अलग-अलग हैं। पहले हरियाणा के करनाल में उन्होंने रैली में अपने चिर-परिचित अंदाज में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। इसके बाद महाराष्ट्र के बीड में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश को बचाना है तो महाराष्ट्र को बचाना होगा। बीड में मोदी ने कहा कि अपने छोटे भाई गोपीनाथ मुंडे के नाम पर आपसे वोट मांगने आया हूं। महाराष्ट्र को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि सत्ता गलत हाथों में चली गई है। विकास यात्रा में सब को शामिल करने के लिए एक बार भाजपा के हाथ में सत्ता देनी होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।