एनसीपी के गढ़ में आज गरजेंगे पीएम मोदी
(India)

महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुट गई है। पार्टी के स्टार कैंपेनर पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की पहली सभा कोल्हापुर में है, जिसके बाद वह गोंदिया, सांगली और नासिक में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की ये चारों रैलियां एनसीपी के गढ़ में है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने इन इलाकों में चुनाव प्रचार नहीं किया था, जिसके बाद से उन पर एनसीपी के प्रति नरम होने के आरोप लग रहे थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।