हरियाणा में चुनावी प्रचार का आगाज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम महाराष्ट्र के बीड और औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे के निर्वाचन क्षेत्र बीड से उनकी बेटी पंकजा विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस और एनसीपी पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का गोत्र एक है। दोनों ने अपने निजी कारणों से अलग दुकानें खोल ली हैं। ये राष्ट्रवादी नहीं भ्रष्टाचारवादी है। अब देश को और तबाही मंजूर नहीं। महाराष्ट्र में चुनाव अभियान का आगाज करते हुए कांग्रेस और एनसीपी पर जहां जमकर तीर चलाए, वहीं उन्होंने पुराने दोस्त शिवसेना के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।