ओमप्रकाश चैटाला के चुनाव प्रचार पर इलेक्शन कमीशन ने झाड़ा पल्ला
(India)
हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चैटाला के खुलेआम अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने के विवाद से पल्ला झाड़ते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस मुद्दे पर संज्ञान सक्षम अदालत ही ले सकती है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी. एस. संपत ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई सूची के मुताबिक, चैटाला आईएनएलडी के स्टार प्रचारकों में से एक हैं.उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य आधार पर जमानत पर चल रहे चैटाला के राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने के मामले में संबंधित अदालत ही सक्षम अधिकारी है.शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से दोषी करार दिए जा चुके चैटाला दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत लेकर जेल से बाहर है. निचली अदालत ने उन्हें 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई है. उन्होंने बीमारी के बहाने जमानत मांगी थी.हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खुलेआम अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं. वे हर रोज कई राजनीतिक रैलियां करते हैं. उन्होंने खुलेआम कहा कि यदि आईएनएलडी जीतती है तो वे तिहाड़ जेल के भीतर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और वहीं से सरकार चलाएंगे. कानूनी प्रावधान के अनुसार, चैटाला चुनाव नहीं लड़ सकते.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।