विराट कोहली से सीखा लंबी पारी खेलना: सुरेश रैना
(India) रैना ने कहा, मैंने इन 7 साल में बहुत कुछ सीखा है। शुरुआत में मैथ्यू हेडन, माइक हसी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मेरी मदद की। भारतीय टीम में मैने विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में अच्छी शुरुआत को शतकीय पारियों में बदलते देखा। धोनी के साथ अपनी साझेदारी को मैं नहीं भूल सकता। मैं युवराज सिंह का नाम भी लेना चाहूंगा। उन्होंने कहा, बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। मेरा मानना है कि वे 20 रन पीछे रह गए। मैं अंत तक बल्लेबाजी करने के इरादे से उतरा था। मैंने कुलदीप, युसूफ भाई और पीयूष को पहले भी खेला है और मैं पॉजीटिव रहना चाहता था। 3 साल बाद मिली खिताबी जीत के बारे में उन्होंने कहा कि टीम का माहौल ही सफलता का राज है। उन्होंने कहा, हमारे पास ब्रेंडन मैकुलम, फाफ डु प्लेसिस और ब्रावो जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। टीम का माहौल बहुत अच्छा है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, हमारे लिए यह शानदार मैच था। उन्होंने कहा, टॉस जीतना अच्छा रहा जिससे विरोधी गेंदबाजों को मुश्किलें आई। हमने शुरुआत अच्छी नहीं की और फील्डिंग भी उम्दा नहीं थी। फाइनल में हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।