महाराष्ट्र में मोदी की चुनावी रैलियां, शिवसेना पर हमला नहीं करूंगा: मोदी
(Ambarnath, Thane) पीएम का बयान इसलिए अहम है क्योंकि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन ऐन चुनाव से पहले टूटा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की आलोचना की, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व सहयोगी शिवसेना के बारे में कुछ नहीं कहा, मोदी ने चुनावी रैली के दौरान यहां कहा, "कुछ समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित की गई थी कि प्रधानमंत्री ने शिवसेना की आलोचना की है, यह बालासाहेब की अनुपस्थिति में पहला चुनाव है, मैंने शिवसेना के खिलाफ कुछ न बोलने का फैसला किया है, यह मैं उस महान नेता के प्रति सम्मान के लिए कर रहा हूं." शिवसेना और भाजपा ने 15 अक्टूबर को हो रहे चुनाव से पूर्व 25 साल पुराने गठबंधन को सीट साझेदारी व मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुई तकरार के बाद तोड़ दिया, प्रधानमंत्री ने कांग्रेस-एनसीपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, उन्होंने कहा, "उन्होंने करगिल की विधवाओं के घरों को भी छीन लिया है, क्यों चीनी की मिलें बंद हो गईं? क्यों किसान निराश हैं?" मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि कुछ लोग शिवाजी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, मोदी ने कहा, "यह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, जिन्होंने मुंबई हवाईअड्डे का नाम शिवाजी के नाम पर रखा."

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।