(India)
कोलकाता नाइट राइडर्स के कामचलाउ आफ स्पिनर यादव की कल रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल मैच के बाद रिपोर्ट की गई और उन्हें चेतावनी सूची में डाला गया है, चैम्पियन्स लीग ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैच के वीडियो साक्ष्य को देखने के बाद मैदानी अंपायरों रोड टकर और कुमार धर्मसेना और तीसरे अंपायर एस रवि का मानना है कि मैच में गेंदबाजी करते हुए उनकी कोहनी स्वीकार्य सीमा से अधिक मुड़ रही थी.’’ यादव से पहले टीम के उनके साथी सुनील नारायण, डोल्फिंस के प्रेनेलान सुब्रायन तथा लाहौर लायंस के अदनान रसूल और मोहम्मद हफीज की संदिग्ध एक्शन के लिए शिकायत हो चुकी है, चैम्पियन्स लीग की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन नीति के तहत यादव बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति से आधिकारिक आकलन का आग्रह कर सकते हैं, चेतावनी सूची में शामिल होने के दौरान अगर खिलाड़ी की दोबारा शिकायत की जाती है तो खिलाड़ी क्लियरेंस मिलने तक बीसीसीआई द्वारा आयोजित किसी मैच में गेंदबाजी नहीं कर सकता.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।