सुरक्षा बल पाकिस्तान को माकूल जवाब देंगे : भाजपा
(DELHI, India) भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा, ‘नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और पाकिस्तान इसके कारण कुंठाग्रस्त है। अपनी अंदरूनी समस्याओं के चलते भी पाकिस्तान कुंठित है।’ उन्होंने कहा, हम इसकी (संघर्षविराम उल्लंघन) निंदा करते हैं। जो भी जरूरी है किया जाएगा। यह रक्षा बलों पर छोड़ दिया गया है। पाकिस्तान ने इस महीने 10वीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। उसके सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय चौकियों पर भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का प्रभावकारी जवाब दिया। संघर्षविराम उल्लंघन के लिए भारत को दोषी ठहराने वाले पाकस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के हाल के बयान के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा, ‘मुशर्रफ को उनका ही देश गंभीरता से नहीं लेता है, आप भी उन्हें गंभीरता ने नहीं लें।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।