ICC वनडे रैंकिंग: वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने पर भारत बनेगा नंबर वन
(India) फिलहाल भारत दक्षिण अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक है। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि अगर भारत सीरीज के सभी 5 मैच जीतता है तो उसके 116 रेटिंग अंक हो जाएंगे और वह रैंकिंग में अकेले शीर्ष पर आ जाएगा। अगर भारत यह सीरीज 4-1 से जीतता है और ऑस्ट्रेलिया यूएई में पाकिस्तान को 3-0 से हराता है तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के 114 रेटिंग अंक हो जाएंगे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम दशमलव के आगे गणना के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर लेगी। व्यक्तिगत रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वनडे बल्लेबाजों की सूची में नंबर एक स्थान फिर से हासिल करना चाहेंगे। कोहली इस साल की शुरुआत में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंच गये थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज नहीं खेलने पर वह इस सूची में फिसल गए। अब वह शीर्ष रैंकिंग वाले एबी डिविलियर्स से 24 अंक पीछे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।