(MAHARASHTRA, India)
गौर हो कि नरेंद्र मोदी ने रविवार को सांगली की एक चुनावी रैली में कहा था कि वे बाल ठाकरे का सम्मान करते हैं, इसलिए चुनाव प्रचार में शिवसेना के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलेंगे। इस चुनाव प्रचार में शिवसेना के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलने का ऐलान किया था। पीएम के इस बयान के बाद शिवसेना ने अब पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है। सामना में छपे लेख में प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा गया है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सामना के संपादकीय में लिखा है कि हम भी प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं लेकिन गठबंधन क्यों तोडा़ गया। शिवसेना को लेकर सम्मान उस समय कहां गया, जब राज्य में दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन तोड़ दिया गया। उद्धव ने यह भी लिखा है कि यदि गठबंधन न तोड़ा जाता तो वह बालासाहेब ठाकरे के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होती। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो महाराष्ट्र को तोड़ने का सपना लेकर चुनाव मैदान में उतरी है और इसके लिए सेठ साहूकारों और सट्टा बाजार का पैसा लगाया जा रहा है। साथ ही कहा कि इन लोगों को छत्रपति शिवाजी का आशीर्वाद मिलेगा ऐसा कहकर शहीदों का अपमान किया गया है। सामना में यह भी कहा गया कि जो कांग्रेस वाले, मोरारजी देसाई भी नहीं कर पाए वो आज बीजेपी ने कर दिखाया है। उद्धव ने कहा प्रधानमंत्री को यह बताने के लिए मुंबई आने की जरूरत नहीं है कि कांग्रेस और राष्ट्रवादियों ने महाराष्ट्र में लू़ट मचाई है। साथ ही उन उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल वहां लूटने के लिए ही आई थी। उद्योगपतियों को गुजरात जाने के लिए कहना भी महाराष्ट्र को लूटना ही है। कांग्रेस और राष्ट्रवादियों ने महाराष्ट्र को लूटा, ऐसा कहने के लिए प्रधानमंत्री को मुंबई आने की जरूरत नहीं है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।