(HARYANA, India)
हर सरकार ने सिर्फ अपने परिवार के लिए यहां दुकानें चलाई हैं। अब इन दुकानों को बंद करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 साल में एक भी सरकार यहां ऐसी नहीं बनी जिसने यहां की जनता के हित के बारे में सोचा हो। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनका कमल के बिना काम चलता ही नहीं हैं। हमारे उम्मीदवार कमल गुप्ता के खिलाफ उन्होंने किसी कमल नाम के व्यक्ति को निर्दलीय खड़ा कर दिया है। इन दिनों कुछ लोग झूठ फैलाने में लगे हैं। कुछ लोग जेल में से शपथ लेने के सपने देख रहे हैं। ये लोग मेरी पुरानी तस्वीर अपने साथ वाली लोगों के बीच बांट रहे हैं और कह रहे हैं कि चुनाव के बाद हम मोदी जी के साथ ही जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार 125 करोड़ लोगों के समर्थन से देश में चल रही है। मोदी ने आह्वान किया कि 15 तारीख को भारी संख्या में मतदान करें और भाजपा को विजयी बनायें। उन्होंने कहा कि परिवारवाद से मुक्ति के लिए एकसाथ आगे आना होगा क्योकि पूरे हरियाणा में परिवारवाद हर तरफ फैल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओ ने पूरे साठ सालों तक हिंदुस्तान में राज किया है, लेकिन आज तक सरकार के कामों का हिसाब नहीं दिया है। मोदी ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुडा ने चुनाव में हार पहले ही स्वीकार कर लिया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।