(India)
सचिन तेंदुलकर उन 9 लोगों में शामिल थे, जिन्हें पीएम मोदी ने इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए निमंत्रण दिया था। सचिन ने अपने इस सफाई अभियान का वीडियो भी अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया। सचिन तेंदुलकर ने अपनी टीम के साथ सुबह 4.30 बजे मुंबई में सफाई की। उन्होंने इस दौरान मलबा भी उठाया। फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में सचिन बता रहे हैं कि सुबह के 4.30 बजे हैं और वे प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें सौंपी गई लीडरशिप की जिम्मेदारी को निभाने को तैयार हैं। राज्य सभा सांसद सचिन ने कहा कि जब मुझे और मेरे दोस्तों को पता चला की मुझे प्रधानमंत्री ने नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है, तो मेरे सभी दोस्तों ने कहा कि सफाई अभियान में मेरी मदद करेंगे। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सचिन ने कहा कि यह तो अभी शुरूआत है और लोगों के इस अभियान से जुड़ने से यह और आगे जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।