इंग्लैंड टीम में दहशत के माहौल की पीटरसन ने की निंदा
(India) इंग्लैंड के लिये सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद पीटरसन को आस्ट्रेलिया में 2013-14 एशेज श्रृंखला में 5 -0 से मिली हार के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था । एक इंटरव्यू में पीटरसन ने कहा कि अभी तक उन्हें समझ में नहीं आया है कि उन्हें टीम से निकाला क्यो गया था । उन्होंने कहा ,‘ मुझे निकाला क्यो गया था । मैं जानना चाहता हूं ।’ पीटरसन ने कहा कि जिस तरह से सीनियर गेंदबाज ग्रीम स्वान, स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन कैच छूटने पर फील्डरों को गालियां देते थे, उससे वह स्तब्ध रह जाते थे । उन्होंने कहा ,‘ मैं यह सुनकर सकते में रह गया जब एंडी फ्लावर और एंड्रयू स्ट्रास ने कहा कि इस पर रोक लगानी होगी चूंकि कई खिलाड़ी मैदान पर सहमे रहने की शिकायत कर रहे हैं । गेंदबाजों ने यह भी कहा कि कैच छूटने पर उनसे माफी मांगनी होगी । मैं हैरान रह गया । मुझे लगा कि उनसे पूछूं कि वे क्या परफेक्ट हैं और क्या उन्होंने कभी कैच नहीं छोड़े ।’ उन्होंने कहा ,‘ मैने एंडी से भी कई बार कहा कि तुम डर का माहौल पैदा कर रहे हैं । तुम चाहते हो कि खिलाड़ी तुमसे डरें लेकिन मैं नहीं डरता और उसे यह पसंद नहीं आया ।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।