रोनाल्डो की तीसरी हैट्रिक से रीयाल मैड्रिड जीता
(India) क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पांच मैचों में तीसरी हैट्रिक के दम पर रीयाल मैड्रिड ने एथलेटिको बिलबाओ को 5-0 से हराकर सत्र में पहली बार शीर्ष चार में जगह बना ली। रोनाल्डो ने दूसरे ही मिनट में पहला गोल किया जबकि करीम बेंजीमा ने हाफटाइम से ठीक पहले गोल करके बढत दुगुनी कर दी। रोनाल्डो ने ब्रेक के बाद दूसरा और निर्धारित समय से दो मिनट पहले तीसरा गोल किया। रीयाल अब शीर्ष पर काबिज बार्सीलोना, वालेंशिया और सेविला से चार अंक ही पीछे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।