(India)
रैना ने पिछले शनिवार को चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में स्ट्रोक्स से भरा शतक जमाकर अपनी अपार प्रतिभा का नजारा पेश किया। शास्त्री ने यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से कहा, मैं उसे खेलते हुए देखता हूं तो उसे देखना शानदार लगता है। मेरा प्रयत्न होगा कि मैं उसे भारतीय टेस्ट मैच टीम में वापस लाउं। जब वह बल्लेबाजी में चल जाता है तो उसे देखना अद्भुत होता है। उन्होंने कहा, यहां तक कि जब मैं उसे नेट पर बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं और गेंद उसके बल्ले को हिट करती है तो यह आवाज और उसकी टाइमिंग की समझ, बहुत अलग होती है। उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी ने 2012 में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था जो न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला का मुकाबला था। वह 196 वनडे और 44 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं लेकिन इसकी तुलना में केवल 17 टेस्ट मैच खेले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।