बीजेपी विरोधी सुर से लगता है शिवसेना लड़ाई हार चुकी है: भाजपा
(MAHARASHTRA, India) रूडी ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘वह (शिवसेना) रास्ता भटक चुके हैं और वे सिर्फ भाजपा के बारे में बात कर रहे हैं।’’ भाजपा के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी रूडी ने कहा, ‘यदि वे (शिवसेना) चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं तो उन्हें कांग्रेस और राकांपा के खिलाफ लड़ना चाहिए। लेकिन यदि वे सिर्फ भाजपा की बात कर रहे हैं तो यह संभवत: दर्शाता है कि वे लड़ाई हार चुके हैं।’ उन्होंने कहा, ‘नीति के अनुरूप हम उनके बारे में बिल्कुल बात नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इसे स्पष्ट कर दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘यह हैरानी की बात है कि शिवसेना राज्य के असल शत्रुओं के खिलाफ नहीं लड़ रही। और वे कहते हैं कि हमने उन्हें धोखा दिया। इसका क्या अर्थ है? आप बड़ा भागीदार और ज्यादा ताकतवर होने का दावा कर रहे थे। अब आपको शिकायत क्यों होनी चाहिए?’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘शिवसेना के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलूंगा’ वाले बयान की शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ द्वारा निंदा किए जाने के बारे में जब पूछा गया तो रूडी ने कहा, ‘उन्होंने (शिवसेना ने) यह आकलन कर लिया होगा कि वे भाजपा से हार रहे हैं। इसलिए यह निराशा है।’ जब उनसे शिवसेना के साथ 25 साल पुराने गठबंधन तोड़े जाने की वजहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व गठबंधन पर दृढ़ था। किन्हीं वजहों से (सीटों के बंटवारे पर) समझौते नहीं हो पा रहे थे।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।