आईएसएल चेन्नइयिन एफसी टीम के सह मालिक बने धोनी
(India) धोनी ने बालीवुड स्टार अभिषेक बच्चन के साथ चेन्नइयिन एफसी के लिये करार किया है। धोनी ने कहा, मैं स्कूल में गोलकीपर हुआ करता था और हमेशा खेल को देखते हुए इसका आनंद उठाता था। मैं फुटबाल से जुड़ना चाहता था इसलिए जब मुझे चेन्नइयिन एफसी का हिस्सा बनने का मौका मिला तो मैं बहुत खुश था क्योंकि इससे मुझे दोबारा से चेन्नई शहर के साथ जुड़ने का मौका मिलता। मैं इस शहर की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टीम के लिये खेलता हूं इसलिये मैं जानता हूं कि यहां के लोग कैसे समर्थक हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।