तैराकी में 18 बार ओलंपिक चैंपियन रहे माइकल फेल्प्स पर 6 महीने का प्रतिबंध
(India) फेल्प्स को छह दिन पहले बाल्टिमोर में शराब पीकर गाड़ी चलाने, अंधाधुंध रफ्तार रखने और सुरंग के भीतर सेंटर लाइन लांघने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फेल्प्स ने आज ट्विटर पर कहा कि वह तैराकी से ब्रेक ले रहे हैं और एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुछ समय बाहर रहेंगे। अमेरिकी तैराकी महासंघ के कार्यकारी निदेशक चुक वील्गस ने उनकी सजा का ऐलान किया। फेल्प्स अमेरिकी तैराकी महासंघ की मान्यता प्राप्त स्पर्धाओं में छह मार्च 2015 तक भाग नहीं ले सकेंगे। महासंघ के अनुसार फेल्प्स इस बात पर राजी हो गए हैं कि वह दो से नौ अगस्त तक रूस के कजान में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में भी अमेरिका का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।