(DELHI, India)
‘स्वच्छ भारत’ अभियान में शामिल होने के लिए मोदी का न्योता स्वीकार करने पर कांग्रेस की केरल शाखा में मचे बवाल पर थरूर ने कहा, ‘तथ्य यह है कि हम अपनी राजनीति में सूक्ष्म अंतर को नहीं समझ पाते।’ थरूर ने कहा, ‘जब व्यक्ति जटिल विचारों को व्यक्त करने का प्रयास कर रहा होता है तो उसे कोई नहीं समझता।’ उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें पार्टी में बाहरी व्यक्ति के रूप में देखते हैं। विवाद के बारे में पूछने पर कांग्रेस नेता ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘और शायद कुछ लोगों को इस बात से भी दिक्कत है कि मैं कौन हूं और खुद को कैसे पेश करता हूं।’ यह संकेत देते हुए कि यदि थरूर ने मोदी के कदमों की तारीफ जारी रखी तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, केपीसीसी के उपाध्यक्ष एम. एम. हसन ने तिरूवनंतपुरम में कहा, ‘पहले कदम पर हम उनसे मोदी की तारीफ बंद करने को कह रहे हैं, क्योंकि उनका रुख पूरी तरह से कांग्रेस के आदर्शों के खिलाफ है।’ थरूर ने कहा कि अपना पूरी जीवन राजनीति में लगाने वालों, देश और पार्टी की सेवा करने वालों से वह काफी अलग हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।