(DELHI, India)
गैर कांग्रेसी और गैर भाजपा दलों के बीच किसी तरह की एकता कायम करने के प्रयास में यादव लखनऊ में बुधवार को शुरू होने वाली समाजवादी पार्टी की बैठक में हिस्सा लेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अभी तक कुछ भी ठोस रूप नहीं ले पाया है। उन्होंने कहा, ‘किसी भी सरकार के भाषण नहीं बल्कि काम बोलना चाहिए। वे (मोदी एवं अन्य) भाषण देने का कोई भी मौका नहीं चूकते। उन्हें इससे क्या हासिल होता है?’ उन्होंने कहा, ‘चुनाव से पहले सबसे बड़ा वादा यह था कि वह युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगे। उन्होंने नई नौकरियों के लिए कोई स्रोत उत्पन्न नहीं किया है। स्मार्ट शहर जैसी उनकी परियोजनाएं जमीनों का अतिक्रमण करके हमारी खेती को खत्म कर देंगी।’ यादव ने कुछ प्रमुख सरकारी उपक्रमों के विनिवेश के राजग सरकार के निर्णय की भी आलोचना की और कहा कि यह गलत समय में किया गया क्योंकि उसके बाद से उनकी शेयर की कीमतें गिर रही हैं। सरकार को इसकी बजाय उसकी हिस्सेदारी प्रमुख निजी कंपनियों को बेचकर धनराशि जुटानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत की एकमात्र उपलब्धि कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना था और इन परियोजनाओं से यह भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा, ‘उनके सत्ता में अभी चार महीने ही बीते हैं। मैं उनकी अधिक आलोचना नहीं करना चाहता लेकिन संकेत अच्छे नहीं हैं।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।