कोच्चि वनडे: क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगा भारत
(India) भारत ने वेस्टइंडीज को 2006-07 के बाद से पिछली 5 सीरीज में हराया है जिसमें तीन कैरेबियाई सरजमीं पर खेली गई सीरीज शामिल है। भारत इस सीरीज में भी अपना विजयी रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेंगे। भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज कड़ी चुनौती नहीं होगी जिसका गेंदबाजी आक्रमण स्पिनर सुनील नारायण के नहीं खेलने से और कमजोर हुआ है। नारायण को चैम्पियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण दौरे से बाहर कर दिया गया है। वहीं कैरेबियाई रन मशीन क्रिस गेल भी टीम में नहीं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।