आज महाराष्ट्र में गरजेंगे राहुल
(India)
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे। मतदान 15 अक्टूबर को होगा. राहुल सबसे पहले रायगढ़ जिले के ऐतिहासिक कस्बे महाद में रैली करेंगे. इसके बाद उनकी रैलियां लातूर और मराठवाड़ा में होंगी। राहुल का ये चुनावी दौरा इस मायने में महत्वपूर्ण है कि वो कांग्रेस के पहले ऐसे केंद्रीय नेता हैं जो पार्टी के चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं। पार्टी यहां लगातार चैथी बार सत्ता में वापसी के लिए बिना गठबंधन मैदान में उतरी है। राहुल की रैली लातूर जिले के औसा में होगी। मराठवाड़ा क्षेत्र का यह कस्बा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. यही पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटील का गृहनगर है. कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार....पार्टी उपाध्यक्ष की रैलियों में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण....अशोक चव्हाण....पार्टी के प्रदेश प्रमुख माणिकराव ठाकरे तथा अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।