12 अक्टूबर को मेरठ में एक मंच पर होंगे शरद-मुलायम
(India)
लोकसभा चुनाव के चैंकाने वाले नतीजों ने देश की सियासी पार्टियों को हाशिए पर धकेल दिया था। बढ़ती मुश्किल से मुकाबले के लिए कभी एनडीए के संयोजक रहे शरद यादव मोदी के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं। जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने काला धन से लेकर मोदी सरकार की विदेश नीति के नए प्रयोगों को भी कठघरे में खड़ा किया है। यादव ने भारतीय भाषाओं के मामले में मोदी के वायदों को कोरा करार दिया और पूछा कि अपने भाषण में युवाओं की बात करने वाले मोदी ने रोजगार देने के लिए आखिर किया क्या। वहीं शरद यादव 12 अक्टूबर को मेरठ में होने वाली आरएलडी के किसान सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की याद में स्मारक बनाने के लिए कई पार्टियों के नेता जुटेंगे। जिसमें शरद यादव के साथ मुलायम सिंह यादव का भी पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। जिसका संकेत शरद यादव ने दिया है। अब देखना है कि आने वाले समय में किस तरह के सियासी समीकरण सामने आते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।