भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज आज से
(India)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज आज से शुरू होगी। सीरीज का पहला मुकाबला कोच्चि में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। मैच के दौरान बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस सीरीज के जरिये भारत अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगा. भारत ने वेस्टइंडीज को 2006-07 के बाद से पिछली पांच सीरीज में हराया है जिसमें तीन कैरेबियाई सरजमीं पर खेली गई सीरीज शामिल है. टीम इंडिया इस सीरीज में भी अपना विजयी रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी। भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज कड़ी चुनौती नहीं होगी जिसका गेंदबाजी आक्रमण स्पिनर सुनील नारायण के नहीं खेलने से और कमजोर हुआ है. नारायण को चैम्पियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण दौरे से बाहर कर दिया गया है. वहीं कैरेबियाई रन मशीन क्रिस गेल भी टीम में नहीं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।