(MAHARASHTRA, India)
मोदी ने राकांपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें यह झूठ फैलाना बंद कर देना चाहिए कि भाजपा महाराष्ट्र को विभाजित कर देगी। उन्होंने महाराष्ट्र में कल रैलियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नासिक, नागपुर, धुले, जलगांव में रैलियों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि महाराष्ट्र में हवा का रूख किस ओर है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा को हार का डर सता रहा है। वे महाराष्ट्र के विभाजन के बारे में झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हार के डर से कांग्रेस-राकांपा अब झूठ फैला रही है। ये कह रही हैं कि महाराष्ट्र का विभाजन हो जाएगा। क्या कोई ऐसा करने की सोच सकता है? मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जब तक मैं यहां हूं कोई ताकत महाराष्ट्र को विभाजित करने में सक्षम नहीं होगी।’ कांग्रेस-राकांपा को झूठ फैलाना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि लोग कांग्रेस-राकांपा के भ्रष्टाचार और कुशासन को 15 अक्तूबर को खारिज कर देंगे जब विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मोदी ने कहा, ‘सिंचाई विभाग में धड़ल्ले से हो रहे भ्रष्टाचार के चलते किसान त्रस्त हैं। उन्हें पानी नहीं मिल रहा, लेकिन कुछ भ्रष्ट लोग अपनी खुद की संदूकें भर रहे हैं।’ मोदी ने ट्वीट किया, ‘ 15 अक्तूबर को महाराष्ट्र के लोग पिछले 15 साल के भ्रष्टाचार और कुशासन को खारिज कर देंगे।’’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।