पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 93 रनों से हराया
(India) स्मिथ ने अपनी पारी में 118 गेंद का सामना करते हुए 101 रन की पारी खेली। आस्ट्रेलिया ने अपनी पार्टी में आठ विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम शारजाह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 36.3 ओवरों में 162 रन बनाकर आउट हो गयी। जानसन ने तीन और ग्लेन मैक्सवेल तथा नाथन लायन को दो दो बल्लेबाजों को आउट किया। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ उमर अकमल और सरफराज अहमद ही कुछ संघर्ष कर सके। इसके पहले स्मिथ को मैच की दूसरी गेंद पर ही क्रीज पर उतरना पड़ा जब सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान की गेंद पर प्वाइंट पर लपके गए। स्मिथ ने इसके बाद डेविड वार्नर (43) के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़कर पारी को संभाला। उन्होंने कप्तान जार्ज बैली (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 रन भी जोड़े। वार्नर को शाहिद अफरीदी ने पवेलियन भेजा जबकि बैली कामचलाउ गेंदबाज फवद आलम का शिकार बने। पाकिस्तान की ओर से अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।