हमले के लिए मोदी के पास 56 इंच का सीना चाहिए: मुलायम
(DELHI, India) लगातार 9वीं बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चुने गए मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खि‍लाफ जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग हो रही है, फिर भी पाकिस्तान पर हमला करने के लिए मोदी को सचमुच 56 इंच के सीने की जरूरत है,केंद्र की विदेश नीति की आलोचना करते हुए मुलायम सिंह यादव ने पूछा कि LoC पर घुसपैठ के बावजूद केंद्र सरकार शांत क्यों बैठी है? उन्होंने कहा कि सरकार को चीन से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि चीन कभी भी भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनने नहीं देगा.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।