(Alibag, Raigarh)
राहुल ने पहली ही रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया और केन्द्र सरकार के कामों पर सवाल उठाया। महाराष्ट्र के रायगढ़ में राहुल ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन और चीनी सैनिकों की घुसपैठ के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। मोदी की अमरीका यात्रा पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहाकि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री जी को अमेरिका जाना था। अमेरिका ने उनसे कहा कि हमें अपनी दवाई हिंदुस्तान में बेचनी है, आप इजाजत दीजिए। इसके बाद गरीब लोग जो दवाई खाते हैं, वह महंगी कर दी गई। कैंसर की आठ हजार की दवाई एक लाख से ज्यादा की हो गई है। वे झाडू लेकर सफाई कर रहे हैं तो देश में सफाई दिखाई क्यों नहीं दे रही। वे सिर्फ दिखाने के लिए काम करते हैं। उन्हें मार्केटिंग करना आता है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री जी ने पाकिस्तान और चीन की बात की और कुछ समय पहले चीन के राष्ट्रपति यहां आए थे। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऎसा हुआ है एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे हैं और दूसरी तरफ लद्दाख में हजारों चीन के सिपाही हमारे देश के अंदर घुसे पड़े थे। पीएम ने एक सवाल नहीं पूछा। पिछले दिनों से पाकिस्तान हमारे ऊपर हमला कर रहा है। हमारे लोग मर रहे हैं। चुनाव के समय कहा था कि अगर मैं पीएम बनूंगा तो पाकिस्तान और चीन कुछ नहीं कहेगा। कहना आसान होता है, करना अलग होता है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।