चोटिल हफीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
(India) 33 वर्षीय हफीज को सीमित ओवरों की सीरीज से पहले अभ्यास मैच के दौरान चोट लगने के कारण छह टांके लगे और उन्हें पिछले हफ्ते संयुक्त अरब अमीरात से स्वदेश लौटना पड़ा, पाकिस्तानी टीम एकमात्र टी20 और पहले वनडे में काफी बड़े अंतर से हार गयी, लेकिन अब टीम बचे हुए दो वनडे और 22 अक्तूबर से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाये है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘डाक्टर ने उसे कम से कम चार हफ्ते के आराम की सलाह दी है और हमें नहीं लगता कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट के लिये उपलब्ध हो पायेगा. ’’ हफीज खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान का मुख्य खिलाड़ी रहा है क्योंकि वह शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी के अलावा आफ ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकता.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।