वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 322 रनों का बड़ा लक्ष्य
(India) मार्लन सैमुअल्स के आक्रामक शतक और दिनेश रामदीन के साथ उनकी चौथे विकेट की शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां भारत के खिलाफ 6 विकेट पर 321 रन बनाए। सैमुअल्स ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बराबरी करते हुए 116 गेंद में 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन की पारी खेलने के अलावा रामदीन (61) के साथ चौथे विकेट के लिए 23.1 ओवर में 165 रन की साझेदारी की भी जिससे टीम विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।