(DELHI, India)
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने सुरक्षा बलों और राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के बारे में पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि यह कोई राजनीतिक बयान देने का समय नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों ने 192 किलोमीटर लंबी सीमारेखा पर 50 सीमा चौकियों (बीओपी) और 35 दूरवर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाया है। गोलीबारी तेज होने के कारण करीब 16,000 लोग सीमावर्ती गांवों से सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।