सपा के सम्मेलन में दूसरे दिन भी मोदी पर निशाना
(BakshiKaTalab**, Lucknow) शिवपाल ने सपा के नौंवें राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि मोदी अमेरिका और जापान में तो व्यापार की बात करने जाते हैं लेकिन देश में झाडू लगाने की बात करते हैं। दरअसल वह गरीबों का हक छीनना चाहते हैं। मुलायम ने कल मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं। चीन बार बार भारत की सीमा में घुसपैठ करता है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन हमेशा से देश को धोखा देता आया है। चीन के मामले में सरकार चुप क्यों है? मुलायम ने आरोप लगाया था कि मोदी ने सीमाओं के बारे में बात ही नहीं की। उनमें चीन के समक्ष यह मुद्दा उठाने का साहस होना चाहिए था,,,लगातार नौंवीं बार सपा अध्यक्ष चुने गये मुलायम ने मोदी की ‘56 इंच सीने’ की टिप्पणी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा की आलोचना करने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए। सपा सम्मेलन में कल पहुंचे जदयू प्रमुख शरद यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिये बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिसकी सरकार हो, उसे काम करना चाहिए। बोलना कम चाहिए। केन्द्र की वर्तमान सरकार सिर्फ सपने बेच रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।