सिर्फ धनी लोगों का ख्याल रखती है मोदी सरकार : राहुल गांधी
(Bawal, Rewari) राहुल ने चीन और पाकिस्तान से निपटने के मोदी के तरीकों पर भी सवाल उठाया । कांग्रेस नेता ने मोदी पर आरोप लगाया कि वह अपने वादे के अनुरूप महंगाई पर लगाम लगाने और काला धन वापस में विफल रहे हैं। राहुल ने कहा कि मोदी गरीबों के हित में चलायी जा रही संप्रग सरकार की महत्वकांक्षी योजना मनरेगा को ‘कमजोर’’ करने का प्रयास कर रहे हैं और ‘‘कुछ अमेरिकी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए दवाएं महंगी कर रहे हैं ।’ उन्होंने कहा, ‘‘वह कहा करते थे कि यदि मैं प्रधानमंत्री बना तो चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाउंगा, लेकिन हुआ क्या ?’ हरियाणा में 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रैलियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग यहां आए और ऐसा पहली बार हुआ जब किसी देश का राष्ट्रपति दौरे पर आया हो और उसकी सेना भी हमारी सीमा में घुस गयी हो । यह उस वक्त हुआ जब उस देश के राष्ट्रपति मोदी के साथ झूला झूल रहे थे ।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।