मोदी तो कहते थे समस्‍या बॉर्डर पर नहीं दिल्‍ली में है: माकन
(DELHI, India) कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले तो वे कहते थे कि समस्‍या बॉर्डर पर नहीं नई दिल्‍ली में है. आज हम उनसे पूछना चाहते हैं कि वे पाकिस्‍तान के बार-बार युद्धविराम के उल्‍लंघन पर क्‍या कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा, वे तो ये भी कहते थे कि यूपीए सरकार सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह से फेल हुई है, अब हम पूछना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब जागेगी.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।