महिलाओं की सुरक्षा के लिए बीजेपी को समर्थन दें: हेमा मालिनी
(HARYANA, India) बीजेपी नेता हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज अंबाला में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा, युवाओं को रोजगार के मौके उपलब्‍ध कराने के लिए मोदी जी के पास विजन है. उन्‍होंने कहा, बीजेपी सभी के लिए काम कर रही है. अगर आप युवाओं के लिए बेहतर मौके और महिलाओं की सुरक्षा चाहते हैं तो बीजेपी को समर्थन दें.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।