(India)
सैमुअल्स के 126 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 321 रन बनाये। इसके बाद भारतीय टीम को 41 ओवर में 197 रन पर आउट करके 124 रन से जीत दर्ज की। सैमुअल्स ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैंने एक दिन पहले सर क्लाइव लॉयड और सर विवियन रिचर्ड्स से लंबी बातचीत की थी। मैं हमेशा उनसे सलाह लेता हूं। वे रातों-रात महान खिलाड़ी नहीं बने। वे हमेशा सकारात्मक सलाह देते हैं जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।’ उन्होंने कहा कि कैरेबियाई प्रीमियर लीग का फार्म बरकरार रखकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया और तभी से फार्म में हूं। मुझे खुशी है कि अच्छा खेलकर अपनी टीम को मैच जिता सका।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।