पाकिस्‍तान को दिया गया है मुंहतोड़ जवाब, यह केवल गोली चलाने का समय: नरेंद्र मोदी
(DELHI, India) सीमा पर डटे भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को जोरदार जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया है। उसे मुंह की खानी पड़ी है। अब पाकिस्‍तान दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस बॉर्डर पर फायरिंग को लेकर बयानबाजी कर रही है। मगर ये बयानबाजी का समय नहीं, गोली चलाने का वक्‍त है। गौर हो कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जम्मू-कश्मीर की सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की शहादत को लेकर सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पाक गोलाबारी में सेना के जवान मारे जा रहे हैं और मोदी खामोश हैं। उन्होंने सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग से हुए नुकसान की भरपाई करने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावितों को मुआवजा देगी। जिन्‍हें गांव छोड़ना पड़ा, उन्‍हें मुआवजा देंगे। आज की रैली में पीएम मोदी ने अपना गला खराब रहने के बावजूद लोगों को संबोधित किया। रैली के दौरान मोदी ने खराब गले के बावजूद किसानों के हित के लिए कदम उठाने की बात की। उन्‍होंने कहा कि किसान को यदि पानी मिल जाए तो वह मिट्टी से सोना भी निकाल लाए। रैली में मोदी ने कांग्रेस और एनसीपी पर भी प्रहार किया और कहा कि जनता के आर्शीवाद से महाराष्‍ट्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।