पीएम मोदी ने युवाओं से मओवाद का रास्ता छोड़ने का किया आग्रह
(Ballarpur, Chandrapur) इसकी जगह अपने जीवन को बदलने के लिए हल उठाना चाहिए। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिलों में से एक चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी में मोदी ने कहा कि आतंक से कभी किसी को लाभ नहीं हुआ । मैं हिंसा के मार्ग पर गए सभी युवाओं से आतंकवाद त्यागने का आग्रह करता हूं। इससे आपका भला नहीं होगा। अपने कंधों से बंदूक उतारिए और इसकी जगह हल उठाइए। यह आपके जीवन को बदल देगा। महाराष्ट्र पुलिस के नक्सल रोधी प्रकोष्ठ के हालिया आंकड़ों के अनुसार फरवरी 1985 से लेकर जुलाई 2014 तक माओवाद से सर्वाधिक प्रभावित गढ़चिरौली में नक्सली हिंसा में 451 लोग मारे गए हैं। गोंडिया जिले में 33 और चंद्रपुर में नौ लोग मारे गए हैं। मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव जीतना अनिवार्य है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसान उसी तरह समृद्ध हों जैसे कि वे पड़ोसी छत्तीसगढ़ में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको सुनिश्चित करना है कि चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ विजयी हो। केवल तभी पानी से वंचित किसानों को पानी मिल सकता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।