राजस्थान क्रिकेट संघ ने आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। आरसीए ने यह कदम बीसीसीआई के साथ चल रही तनातनी को खत्म करने के उद्देश्य से उठाया है। आपको बता दें कि ललित मोदी को हटाने का फैसला वोटिंग के आधार पर किया जिसमें आरसीए के 33 जिलों में से 23 ने मोदी के खिलाफ वोट दिया। ललित मोदी के हटने के बाद आरसीए ने उपाध्यक्ष अमीन पठान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ललित मोदी के तीन समर्थकों को भी आरसीए से हटा दिया गया है। इस साल मई में मोदी को आरसीए का अध्यक्ष चुने जाने के थोड़ी देर बाद ही बीसीसीआई ने आरसीए को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया था और उसके क्रिकेट का कामकाज देखने के लिए एक ऐड-हॉक बॉडी का गठन किया था।मोदी को बीसीसीआई ने बैन कर रखा है। इस बैन को मोदी ने कोर्ट मे चुनौती दे रखी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।