धोनी से ज्यादा कमाते हैं गावस्कर और शास्त्री, 1 साल में 6 करोड़!
(India) मतलब भारतीय क्रिकेट बोर्ड से कमाई के मामले में धोनी और विराट कोहली काफी पीछे हैं। धोनी इस मामले में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर से पीछे हैं। शास्त्री और गावस्कर को बीसीसीआई सालाना छह करोड़ रूपये का वेतन देती है। दोनें का बीसीसीआई के साथ कमेंट्री कॉन्ट्रेक्ट है जिसके तहत उन्हें चार करोड़ रूपये मिलते हैं। इसके अलावा हाल ही में रवि शास्त्री को टीम इंडिया का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, इसके तहत उन्हें दो करोड़ रूपये सालाना और दिए जाएंगे और उसके बाद उनको मिलनेवाली सालाना कुल रकम 6 करोड़ बैठती है। दूसरी तरफ सुनील गावस्कर आईपीएल ऑपरेशंस के मुखिया के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालते हैं जिसके एवज में उन्हें भी सालाना दो करोड़ रूपये मिलते हैं। लिहाजा उनकी भी कमाई सालाना 6 करोड़ रुपये की है।महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले 12 महीने में 35 मैच खेलकर बीसीसीआई से 2.59 करोड़ की कमाई की है। इसमें मैच फीस के साथ ही एक करोड़ की सालाना रिटेनर फीस शामिल है। इस दौरान विराट कोहली ने 39 मैच खेलकर 2.75 करोड़ रूपये कमाए। एक बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक बीसीसीआई गावस्कर और शास्त्री को कमेंटेटर के रूप में चार करोड़ रूपये की सालाना फीस चुकाता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुनील गावस्कर को आईपीएल के मुखिया की जिम्मेदारी के लिए अतिरिक्त 2.37 करोड़ का भुगतान किया जाता है। रवि शास्त्री को भी इतना ही पैसा दिया जाता है। लिहाजा दोनों की बीसीसीआई से मिलनेवाली धनराशि यानी कमाई सालाना 6 करोड़ रुपये होती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।