शशि थरूर को महंगी पड़ी PM मोदी की तारीफ, प्रवक्ता पद से हटाए गए
(DELHI, India) गौर हो कि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान की तारीफ की थी जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता नाराज चल रहे थे। स्वच्छता अभियान में शामिल होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते को कबूल करके थरूर कांग्रेस की नाराजगी के शिकार हुए और आखिरकार वह कार्रवाई से नहीं बच सकें। हालांकि थरूर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें ‘कांग्रेस सदस्य होने का गर्व है’ और उन्होंने भाजपा के ‘हिंदुत्व के एजेंडे’ को जरा भी प्रोत्साहित नहीं किया। अपना रूख स्पष्ट करते हुए थरूर ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं किया और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील की है कि वह भारत में ‘कट्टरता और घृणा की सफाई’ के लिए काम करे, जिसके लिए महात्मा गांधी वास्तव में खड़े रहे।’ उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील करता हूं कि वह एक ऐसे भारत के लिए काम करे, जो कट्टरता, घृणा, असहिष्णुता और भेदभाव से मुक्त हो। एक ऐसा भारत, जो कि वास्तव में साफ-सुथरा हो। गौर हो कि केरल प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने और स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सेदारी की उनका आमंत्रण स्वीकार करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अपनी शिकायत भेजी थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।