(India)
आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को आखिरी एक दिवसीय मैच में एक रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली। इसके साथ ही भारत को पछाड़कर आस्ट्रेलिया फिर वनडे रैंकिंग में नंबर एक टीम बन गई है । बेली ने कहा ,‘ आप हर मैच जीतना चाहते हैं और एक टीम का लक्ष्य दूसरे का सफाया ही होता है ।’ उन्होंने कहा ,‘ फिर से नंबर वन की रैंकिंग पाना अच्छा है लेकिन विश्व कप में इसके कोई मायने नहीं होंगे ।’ जीत के लिये 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने असद शफीक (50 ) और शोएब मकसूद (34 ) के बीच चौथे विकेट के लिये 74 रन की साझेदारी के दम पर जीत की राह पर कदम रख दिया था । लेकिन उसने पांच विकेट 54 रन के भीतर गंवा दिये । बेली ने कहा ,‘ हमारी उर्जा, संघर्ष और कठिन हालात में अच्छे प्रदर्शन की जिजीविषा को देखकर बहुत अच्छा लगा क्योंकि उस समय तक पाकिस्तान मैच में बना हुआ था । विश्व कप में भी ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिलेगा ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।