शशि थरूर को प्रवक्ता पद से हटाए जाने का संबंध सुनंदा पुष्कर की मौत से नहीं : कांग्रेस
(DELHI, India) मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा, 'शशि थरूर ने पिछले दो महीने से जो बयानबाजी की है उससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। केरल कांग्रेस ने केंद्रीय समिति को रिपोर्ट भेजी है। यह मामला अनुशासन समिति के पास गया और समिति की सिफारिश पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्रवाई की।' ओझा ने स्पष्ट करते हुए कहा, 'थरूर को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाए जाने का उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।' उन्होंने कहा, 'थरूर कांग्रेस के नेता हैं। वह संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे।'

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।