ओलम्पिक पर फैसला अगले वर्ष: बिंद्रा
(India) 17वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए सैमसंग की ओर से आयोजित एक समारोह में आए बिंद्रा ने कहा, "इस बारे में मैं अगले वर्ष विचार करूंगा, इस समय मेरे दिमाग में कोई योजना नहीं है, देखते हैं आगे क्या होता है, मैं लंबी योजनाएं बनाने में विश्वास नहीं करता." बिंद्रा एशियाई खेलों के दौरान पेशेवर निशानेबाजी से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं, इंचियोन में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने से एक दिन पहले 22 सिंतबर को बिंद्रा ने ट्वीट किया था, "कल मेरे पेशेवर निशानेबाजी करियर का आखिरी दिन होगा, हालांकि मैं निशानेबाजी करता रहूंगा और सप्ताह में दो बार शौकिया निशानेबाज के तौर पर अभ्यास करता रहूंगा." बिंद्रा ने हालांकि बाद में स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि वह रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे,, इंचियोन में बिंद्रा ने भारत को दो ब्रॉन्ज दिलाए, बिंद्रा बीजिंग ओलम्पिक-2008 में देश के पहले व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी बने थे,,इसके अलावा वह एक ही वर्ष में ओलम्पिक और विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले एशिया के एकमात्र निशानेबाज भी हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।