चेतेश्‍वर पुजारा से करार करना चाहती है डर्बीशर काउंटी
(India) पुजारा ने चैम्पियनशिप के आखिरी हफ्तों में डर्बीशर के लिये खेला और आखिरी तीन मैचों में 54.75 की औसत से 219 रन बनाए। डर्बीशर के एलीट परफार्मेंस निदेशक ग्रीम वेल्श ने कहा कि काउंटी 2015 के लिये पुजारा से बात कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने पुजारा से बात की है और वह वापसी करना चाहता है। वह टीम में बखूबी ढल गया था और उसे हमारे लिये खेलकर अच्छा लगा था। उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड के हालात में खुद को आजमाना चाहता है लिहाजा यह उसके लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। एकमात्र अवरोधक आईपीएल में उसकी व्यस्तता और बांग्लादेश दौरा हो सकता है लिहाजा हमें उनका शेड्यूल देखना होगा और न तीन महीनों के लिये किसी और विकल्प को खोजना होगा जिनमें पुजारा हमारे लिये नहीं खेल सकेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।