(Anakapalle, Visakhapatnam)
चक्रवाती तूफान 'हुदहुद' से प्रभावित आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को विशाखापत्तनम पहुंचे। गौर हो कि इस चक्रवाती तूफान में 24 लोगों की जान गई हैं और यह तटीय आंध्र प्रदेश में अपने पीछे भारी तबाही के निशान छोड़ गया है। आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार (संचार) परकला प्रभाकर के अनुसार मोदी विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे और दोपहर बाद शहर का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। राहत अभियान पर नजर रखने के लिए बंदरगाह शहर में पहले से ही डेरा डाले मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की ओर से भारी तबाही के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराए जाने की उम्मीद है। उधर, चक्रवात हुदहुद के कारण विशाखापट्टनम में मची तबाही के बाद लोगों को दूध, पेयजल, सब्जियों और पेट्रोल जैसी जरूरी वस्तुओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बिजली आपूर्ति भी अब तक बहाल नहीं हो सकी है। कुछ निवासियों ने शिकायत की है कि उन्हें पीने का पानी और दूध नहीं मिल रहा है। पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल स्टेशनों पर लोग लंबी-लंबी कतारों में इंतजार करते देखे गए।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।