(Anakapalle, Visakhapatnam)
गौर हो कि इस चक्रवाती तूफान में 24 लोगों की जान गई हैं और यह तटीय आंध्र प्रदेश में अपने पीछे भारी तबाही के निशान छोड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हुदहुद चक्रवात से हुई तबाही के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार को इस तबाही के बाद हुए नुकसान से निपटने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह मदद तात्कालिक तौर पर है और जरूरत पड़ने पर और मदद का भरोसा दिया जाएगा। केंद्र सरकार पूरी तरह आंध्र प्रदेश की जनता के साथ है और हरसंभव जरूरी मदद मुहैया करवाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार ने आपस में समन्वय कर बीते तीन-चार दिनों से इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कार्य किए। उन्होंने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट सहित यहां प्रभावित जगहों पर जाकर हालात का जायजा लिया।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।