जावेद मियांदाद ने मिसबाह का समर्थन किया
(India) मियांदाद ने कहा, ‘किसी ने भी यह महसूस नहीं किया मिसबाह रन नहीं बना रहा था यही श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के खराब प्रदर्शन की मुख्य वजह है। अब उसके आलोचकों और इन विशेषज्ञों को मैदान में कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उसकी उपयोगिता समझने की जरूरत है।’ तीन बार राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रहे मियांदाद ने कहा कि जो यह तस्वीर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि मिसबाह टीम के लिए समस्या है वे टीम की कोई मदद नहीं कर रहे। उन्होंने कहा, ‘मुझे बताइए कि श्रीलंका दौरे के बाद टीम में क्या बदल गया है। एक मिसबाह फार्म में नहीं है लेकिन बाकी खिलाड़ी वही चीज कर रहे हैं जो पहले कर रहे थे। वह एक मैच में रन बना रहे हैं और तीन में विफल हो रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।