मैं गलती से टीम इंडिया का कप्तान बना था: अनिल कुंबले
(India) कुंबले को नवंबर 2007 में कप्तान नियुक्त किया गया था और इसके बाद उन्होंने एक साल के लिए भारतीय टेस्ट टीम की अगुवाई की। उन्होंने कहा, मैं भारत के लिए 17 साल खेलने के बाद कप्तान बना इसलिए मैं शायद कप्तान गलती से बना क्योंकि कोई और ऐसा नहीं करना चाहता था। उन्होंने कहा, राहुल द्रविड़ ने कप्तानी छोड़ी ही थी और उस समय पर शायद महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट कप्तान बनाना थोड़ी जल्दी होती और सचिन तेंदुलकर भी यह नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने कहा कि चलो अनिल ही एकमात्र खिलाड़ी है और कप्तानी उसे ही दे देते हैं। कुंबले यहां एक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने अपने 18 साल के चमकदार करियर में 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे में 337 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए बदलाव का दौर था, जब उन्होंने कप्तानी संभाली थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।